अगलगी में स्टेशनरी दुकान जलकर खाक, एक करोड़ रुपये की सामग्री नष्ट हो गयी

Updated at : 27 Jun 2018 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में स्टेशनरी दुकान जलकर खाक, एक करोड़ रुपये की सामग्री नष्ट हो गयी

मालदा : अगलगी की एक घटना में मंगलवार को तड़के एक स्टेशनरी दुकान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गयी. यह घटना चांचल थाना अंतर्गत बाजार मोड़ इलाके में घटी है. दुकान के मालिक दपेश साहा ने पुलिस को बताया है कि इलाके में उनकी दुकान सबसे बड़ी थी. इस अगलगी में करीब एक करोड़ रुपये […]

विज्ञापन
मालदा : अगलगी की एक घटना में मंगलवार को तड़के एक स्टेशनरी दुकान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गयी. यह घटना चांचल थाना अंतर्गत बाजार मोड़ इलाके में घटी है. दुकान के मालिक दपेश साहा ने पुलिस को बताया है कि इलाके में उनकी दुकान सबसे बड़ी थी. इस अगलगी में करीब एक करोड़ रुपये की सामग्री नष्ट हो गई है. जानकारी मिलने पर चांचल से तीन दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया.
पुलिस और अग्निशमन विभाग के सूत्र के अनुसार सुबह की सैर करने निकले लोगों की सबसे पहली नजर अगलगी पर पड़ी. उसके बाद चांचल थाना और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका. पुलिस और दमकल कर्मियों के अनुसार अगलगी की घटना शॉर्ट सर्किट के चलते हो सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola