दार्जिलिंग के पुलिस अधिकारी के खिलाफ एफआइआर

Published at :07 Jun 2018 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
दार्जिलिंग के पुलिस अधिकारी के खिलाफ एफआइआर

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के एंटी राउडी स्क्वायड (एआरएस) व राज्य सरकार के एंटी क्रप्शन ब्रांच (एसीबी) की टीम ने सूचना के आधार पर स‍ंयुक्त अभियान चलाकर कसबा इलाके के राजडांगा मेन रोड में राज्य पुलिस के अधिकारी सुबीर कुमार दे सरकार के घर पर छापेमारी कर हथियारों का जखीरा, नकदी व गहने जब्त किये […]

विज्ञापन
कोलकाता : कोलकाता पुलिस के एंटी राउडी स्क्वायड (एआरएस) व राज्य सरकार के एंटी क्रप्शन ब्रांच (एसीबी) की टीम ने सूचना के आधार पर स‍ंयुक्त अभियान चलाकर कसबा इलाके के राजडांगा मेन रोड में राज्य पुलिस के अधिकारी सुबीर कुमार दे सरकार के घर पर छापेमारी कर हथियारों का जखीरा, नकदी व गहने जब्त किये थे. आरोपी अधिकारी दार्जीलिंग में डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस ऑफिसर (डीआइओ-1) के पद पर कार्यरत हैं.
इस मामले में लालबाजार के एआरएस की तरफ से अधिकारी व उनकी पत्नी पल्लवी देवनाथ दे के खिलाफ कसबा थाने में एफआइआर दर्ज कराई गयी है़ कोलकाता पुलिस के मुताबिक एआरएस के सब इंस्पेक्टर संदीपन रॉय ने लिखित शिकायत में कमरे के अंदर स्टील की आलमारी में भारी मात्रा में हथियार व कारतूस रखने का उल्लेख किया है.
इस मामले की जांच के सिलसिले में उक्त अधिकारी से पूछताछ की जायेगी. ज्ञात हो कि कसबा के इस मकान में पुलिस की तरफ से मंगलवार को दिनभर चली इस छापेमारी अभियान में पांच लाख रुपये के गहने, सात लाख रुपये नकद व 11 हथियार मिले थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola