अभिषेक बनर्जी ने भाजपा नेता मुकुल रॉय के खिलाफ ठोका मानहानि का केस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भाजपा नेता मुकुल रॉय के खिलाफ शहर की एक अदालत में मंगलवार को मानहानि का एक मुकदमा दायर किया. दरअसल, रॉय ने टिप्पणी की थी कि बिश्व बांग्ला एक सरकारी प्रतिष्ठान नहीं है बल्कि बनर्जी के मालिकाना हक वाली कंपनी है. […]
विज्ञापन
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भाजपा नेता मुकुल रॉय के खिलाफ शहर की एक अदालत में मंगलवार को मानहानि का एक मुकदमा दायर किया. दरअसल, रॉय ने टिप्पणी की थी कि बिश्व बांग्ला एक सरकारी प्रतिष्ठान नहीं है बल्कि बनर्जी के मालिकाना हक वाली कंपनी है. इस टिप्पणी को लेकर ही तृणमूल कांग्रेस नेता ने यह मुकदमा दायर किया है.
गौरतलब है कि रॉय ने इस महीने की शुरुआत में एक जन सभा में यह टिप्पणी की थी. तृणमूल कांग्रेस की युवा शाखा के प्रमुख अभिषेक ने संवाददाताओं से कहा, मैंने मानहानि का एक मुकदमा दायर किया है. कृपया फैसले का इंतजार करिये.
न्यायपालिका में मेरी पूरी आस्था है. बंगाल के लोगों ने मतदान पेटी में मुंहतोड़ जवाब दिया है. अब अदालत के फैसले से इसी चीज का इंतजार है. एक दिन पहले ही अलीपुरदुआर जिले की एक अदालत ने रॉय को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. इसके आदेश का कथित उल्लंघन करने को लेकर यह नोटिस जारी किया गया.
इसके बाद अभिषेक ने शहर की सत्र अदालत का रुख किया. रॉय हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे. अभिषेक ने अदालत में कहा, यदि आरोप सही साबित हो गए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा. अन्यथा मुकुल रॉय को राज्य छोड़ देना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










