ePaper

आभूषण की दुकान में दिनदहाड़े हुई लूट, लुटेरों ने की फायरिंग भी

Updated at : 12 Jun 2024 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
आभूषण की दुकान में दिनदहाड़े हुई लूट, लुटेरों ने की फायरिंग भी

रानीगंज के बाद अब डोमजूर थाना अंतर्गत हावड़ा-आमता रोड पर दिनदहाड़े लुटेरों ने एक आभूषण की दुकान में लूट की वारदात को बेखौफ होकर अंजाम दे दिया

विज्ञापन

संवाददाता, हावड़ा. रानीगंज के बाद अब डोमजूर थाना अंतर्गत हावड़ा-आमता रोड पर दिनदहाड़े लुटेरों ने एक आभूषण की दुकान में लूट की वारदात को बेखौफ होकर अंजाम दे दिया. चार युवक हाथ में पिस्तौल लेकर दुकान के अंदर घुसे और आधे घंटे के अंदर कई किलोग्राम सोने व चांदी के गहने लूटकर भाग निकले. लुटेरों ने दुकान मालिक के बेटे राकेश दास के सिर पर पिस्तौल के बट से प्रहार कर उसे घायल कर दिया. लुटेरों ने दहशत फैलाने के लिए दुकान के अंदर एक राउंड फायरिंग भी की. वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे हावड़ा-आमता रोड होते हुए भाग निकले. सभी बाइक से पहुंचे थे. घटना की खबर पाकर पहले सिटी पुलिस के आला अधिकारी और कुछ देर बाद सीआइडी की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की जांच में जुट गयी है. खबर लिखे जाने तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी थी. क्या है घटना : डोमजूर थाने से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर हावड़ा-आमता रोड पर फोकोर मोड़ के पास एमएस जेम्स एंड ज्वेलर्स नामक एक आभूषण की दुकान है. यह दुकान एक अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर में है. मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दो युवक पहले ग्राहक बनकर दुकान के अंदर घुसे और दुकान की एक महिला कर्मचारी खेया सामंत को पेंडेंट दिखाने को कहा. जब वह पेंडेंट दिखाने लगी कि इसी समय दो युवक और दुकान के अंदर घुसे. इसके बाद चारों ने पिस्तौल तान दी और फिर दुकान मालिक के बेटे राकेश दास सहित सभी कर्मचारियों के मुंह को ल्यूकोप्लास्ट से बांध दिया. बताया जा रहा है कि एक युवक ने हेलमेट पहन रखी थी, जबकि बाकी तीन का चेहरा खुला हुआ था. दुकान मालिक के बेटे ने जैसे ही शोर मचाने की कोशिश की, एक युवक उनके सिर पर पिस्तौल के बट से मार दिया और एक राउंड फायरिंग भी की. करीब 20-25 मिनट में लुटेरों ने दुकान के सारे गहनों को बैग में भर लिया और बाइक से भाग निकले. घटना की खबर पाकर पुलिस और सीआइडी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. सिटी पुलिस ने घटना की सूचना आसपास के जिलों के सभी थानों को दे दी है. राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य जगहों पर नाका चेकिंग शुरू की गयी है. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों रानीगंज में भी लुटेरों ने दिनदहाड़े एक आभूषण की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola