ePaper

C V Anand Bose : नहीं सुहाती कोलकाता पुलिस, राजभवन में केंद्रीय जवानों की तैनाती की मांग पर राज्यपाल ने दिल्ली में डाला डेरा

Updated at : 04 Jul 2024 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
C V Anand Bose : नहीं सुहाती कोलकाता पुलिस, राजभवन में केंद्रीय जवानों की तैनाती की मांग पर राज्यपाल ने दिल्ली में डाला डेरा

C V Anand Bose : राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राज्य प्रशासन और पुलिस के तीन शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ 'कड़ी कार्रवाई' की सिफारिश की है. 6 जून और 20 जून को केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे दो पत्रों में बोस ने तीनों अधिकारियों पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

C V Anand Bose : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस (CV Anand Bose) अब तक दिल्ली से क्यों नहीं लौट रहे हैं ? वह काफी समय से राजधानी में हैं.उनकी दिल्ली में रुकने के पीछे का राज क्या है? गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, वह तब तक कोलकाता नहीं लौटेंगे जब तक कोलकाता के राजभवन की सुरक्षा केंद्रीय बलों को नहीं सौंप दी जाती. दरअसल, वे दिल्ली में भी ऐसा ही करने की कोशिश कर रहे हैं. वह राजभवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही कोलकाता पुलिस को हटाकर केंद्रीय बलों की तैनाती करना चाहते है. दरअसल, वह इस प्रस्ताव को लेकर गृह मंत्रालय के साथ-साथ कई संबंधित विभागों से भी मुलाकात कर रहे हैं.

राजभवन में केंद्रीय जवानों की तैनाती की मांग

मिली जानकारी के अनुसार बोस को अभी पूरी तरह से हरी झंडी नहीं मिली है. क्योंकि, अगर कोलकाता के राजभवन को केंद्रीय बलों ने घेर लिया तो भविष्य में अन्य राज्यों में भी दिक्कत हो सकती है. केंद्र व राज्य के संबंध भी प्रभावित हो सकते हैं और इसीलिए गृह मंत्रालय गवर्नर बोस से बिना कुछ कहे इस मामले पर विभिन्न पक्षों से राय मांग रहा है. सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तुलना में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारअजीत डोभाल के ज्यादा करीब हैं. हालांकि, अजीत डोभाल के खेमे ने गवर्नर बोस के प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार कर लिया और सिफारिश की कि राजभवन को केंद्रीय बलों द्वारा घेर लिया जाए. लेकिन सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय और अमित शाह के करीबी अधिकारी निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं.

राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त और डीसी सेंट्रल के खिलाफ खोला मोर्चा

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राज्य प्रशासन और पुलिस के तीन शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ ‘कड़ी कार्रवाई’ की सिफारिश की है. 6 जून और 20 जून को केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे दो पत्रों में बोस ने तीनों अधिकारियों पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है. ये अधिकारी हैं राज्य के मुख्य सचिव बीपी गोपालिका, कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल और डीसी (सेंट्रल) इंदिरा मुखोपाध्याय. गौरतलब है कि 20 जून को राज्यपाल द्वारा शाह को लिखे पत्र में मुख्य सचिव और पुलिस कमिश्नर द्वारा राजभवन मामले की जांच का भी जिक्र किया गया था.अब देखना है कि केंद्रीय गृह मंत्री क्या फरमान जारी करते है.

Lok Sabha Speaker Election: राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी से मांगा समर्थन, अभिषेक बनर्जी बोले- कांग्रेस ने लिया एकतरफा फैसला

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola