ePaper

मां-बेटे की सामूहिक पिटाई, छह अरेस्ट

Updated at : 03 Jul 2024 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
मां-बेटे की सामूहिक पिटाई, छह अरेस्ट

कमरहट्टी नगरपालिका के वार्ड-11 में अरियादह स्थित केदारनाथ सिंह रोड में मां और बेटे की सामूहिक पिटाई करने का मामला सामने आया है. घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेलघरिया

कमरहट्टी नगरपालिका के वार्ड-11 में अरियादह स्थित केदारनाथ सिंह रोड में मां और बेटे की सामूहिक पिटाई करने का मामला सामने आया है. घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना रविवार की है. आरोप है कि स्थानीय बदमाश जयंत सिंह और उसके लोगों ने पिटाई की है. बेलघरिया थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी जयंत सिंह फरार बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें कई लोग मां-बेटे की पिटाई करते दिख रहे हैं. हालांकि प्रभात खबर से उक्त वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता. घायल युवक का नाम सायनदीप पांजा है. जानकारी के अनुसार, रविवार को कॉलेज छात्र सायनदीप पर बदमाश जयंत सिंह और उसके समर्थकों ने अचानक हमला कर दिया. उसे बचाने गयी उसकी मां को भी पीटा गया. उधर, घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने मंगलवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बेलघरिया थाने के सामने प्रदर्शन किया. उनका आरोप है कि मामले में पुलिस की भूमिका निष्क्रिय है. मुख्य आरोपी को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है.

इतनी बड़ी घटना हो गयी, पर स्थानीय पार्षद एक बार यहां झांकने तक नहीं आये. उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि छोटे बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर यह मारपीट हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola