कल्याणी : रंगदारी नहीं देने पर मछली व्यवसायी को मारी गोली चल रहा इलाज

गदारी नहीं देने पर एक व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया गया.
कल्याणी. रंगदारी नहीं देने पर एक व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया गया. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना नदिया के कृष्णानगर कोतवाली थाना अंतर्गत गोवारी बाजार की है. जानकारी के अनुसार, कृष्णानगर के नागेंद्रनगर इलाके के रहने वाले समीर घोष और विश्वनाथ घोष नाम के दो भाई मछली का व्यवसाय करते हैं. शुक्रवार को गोवारी बाजार जाते समय कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और रंगदारी मांगी, लेकिन जब उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया, तो दोनों को लक्ष्य कर गोलियां चला दीं, एक गोली विश्वनाथ घोष के पैर में गोली लग गयी. घटना के बाद बदमाश फरार हो गये. इसके बाद विश्वनाथ शक्तिनगर जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










