हबीबपुर थाने के आइसी को चुनाव आयोग ने हटाया

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग से 48 घंटे पहले चुनाव आयोग ने मालदा के हबीबपुर थाने के इंस्पेक्टर इंचार्ज (आइसी) देवब्रत चक्रवर्ती का तबादला कर दिया
कोलकाता. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग से 48 घंटे पहले चुनाव आयोग ने मालदा के हबीबपुर थाने के इंस्पेक्टर इंचार्ज (आइसी) देवब्रत चक्रवर्ती का तबादला कर दिया. उन्हें मालदा पुलिस मुख्यालय भेजा गया है. यह जानकारी चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में दी गयी. इसमें कहा गया है कि वह चुनाव से संबंधित कोई कार्य नहीं कर सकेंगे. बता दें कि हाल ही में हबीबपुर आइसी देबब्रत चक्रवर्ती का एक फोन कॉल वायरल हुआ था. वह स्थानीय पंचायत के उपप्रधान से भैंस तस्करी के बारे में बात करते सुने गये थे. इसके बाद मालदह उत्तर के भाजपा उम्मीदवार खगेन मुर्मू ने आइसी देबब्रत चक्रवर्ती के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की थी. उनकी शिकायत के आधार पर मतदान से ठीक 48 घंटे पहले हबीबपुर थाने के आइसी देवब्रत चक्रवर्ती को हटा दिया गया. उनके स्थान पर अक्षय पाल को नियुक्त किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










