ऋतुपर्णा सेनगुप्ता को किया गया तलब

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 May 2024 9:34 PM

विज्ञापन

राज्य में राशन वितरण घोटाले में पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के अलावा कई लोग सलाखों के पीछे हैं. उक्त मामले में धनशोधन की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने अब टॉलीवुड अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है.

विज्ञापन

कोलकाता.

राज्य में राशन वितरण घोटाले में पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के अलावा कई लोग सलाखों के पीछे हैं. उक्त मामले में धनशोधन की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने अब टॉलीवुड अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है. सूत्रों के अनुसार, उन्हें लोकसभा चुनाव का नतीजा घोषित होने के ठीक अगले दिन यानी पांच जून की सुबह करीब 11 बजे साॅल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी कार्यालय में पेश होने को कहा गया है.

बताया जा रहा है कि इडी के अधिकारी आर्थिक लेन-देन संबंधी कुछ तथ्यों की जांच के तहत अभिनेत्री सेनगुप्ता से पूछताछ करना चाहते हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर फिलहाल इस बारे में इडी की ओर से कुछ कहने से इनकार किया गया है.

सेनगुप्ता के परिवार से जुड़े कुछ सूत्रों ने दावा किया कि अभिनेत्री निजी कारणों से फिलहाल अमेरिका में हैं. इस बारे में एक निजी चैनल से बातचीत में अभिनेत्री ने कहा : इडी के नोटिस को लेकर आश्चर्यचकित हूं. यकीन मानिये, मुझे इस बारे में कुछ नहीं मालूम है. राशन वितरण घोटाला क्या है? इसे लेकर मुझे कुछ पता भी नहीं है. मेरे कोलकाता आवास में केंद्रीय जांच एजेंसी के किसी पत्र आने की सूचना भी मुझे नहीं मिली है. आने वाले दिनों में मेरी कुछ फिल्में रिलीज होने वाली हैं. ऐसे में ऐसी सूचना मिलने से मुझे अच्छा नहीं लग रहा है. ऐसी खबरों से मेरे सम्मान को भी क्षति पहुंचती है.

उनसे जब पूछा गया कि क्या वह इडी कार्यालय में जायेंगी, तब उन्होंने कहा कि वह इस बारे में अपने अधिवक्ता से सलाह लेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola