ePaper

ट्रक से झूलता चालक का शव बरामद

Updated at : 04 Jul 2024 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक से झूलता चालक का शव बरामद

पुलिस ने मृत ट्रक चालक का नाम कृष्ण कुमार यादव (49) बताया है. मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है

विज्ञापन

पानागढ़. पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के पानागढ़ ग्राम स्थित 19 नंबर राष्ट्रीय सड़क मार्ग बाइपास के सर्विस रोड से बुधवार सुबह एक ट्रक चालक का शव ट्रक से ही फंदे से झूलता हुआ पाया गया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया. इस बीच मृत ट्रक चालक के परिवार को सूचित कर दिया गया है. पुलिस ने मृत ट्रक चालक का नाम कृष्ण कुमार यादव (49) बताया है. मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि कोलकातागामी उक्त ट्रक को काफी देर तक सर्विस रोड पर खड़ा देखकर लोगों को संदेह हुआ. पैट्रोलिंग पुलिस वैन जब स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके वारदात पर पहुंची तो ट्रक के पीछे ही ट्रक चालक को फंदे से झूलता देखा. आनन फानन में पानागढ़ ग्रामीण अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि ट्रक में मिले कागजात और फोन नंबर से मृतक के संबंध में जानकारी मिली और उसके परिवार के लोगों को सूचना दे दी गयी है. ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है. यह आत्महत्या है या हत्या इसे लेकर इलाके में चर्चा है.

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola