फिरहाद के भड़काऊ बयान के खिलाफ प्रदर्शन

बुधवार को हावड़ा जिला भाजपा द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में फिरहाद हकीम से मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग पार्टी कार्यकर्ताओं ने की.
हावड़ा. तृणमूल के प्रभावशाली नेता और मंत्री फिरहाद हकीम पर संविधान विरोधी और सांप्रदायिक रूप से विभाजनकारी व भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया. बुधवार को हावड़ा जिला भाजपा द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में फिरहाद हकीम से मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग पार्टी कार्यकर्ताओं ने की. हावड़ा जिला भाजपा के अध्यक्ष रामप्रसाद भट्टाचार्य ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया. विरोध प्रदर्शन में सुजाता भट्टाचार्य, मानस नाग, प्रमोद सिंह, जयंत गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, सुभाशीष मंडल, पलब छारी, कुणाल गुण, आनंद सोनकर, विवेक सिंह, योगेश सिंह, संतोष गुप्ता, धनु तिवारी, सुकेश राय और शिव प्रसाद उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










