तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या के मामले की सीबीआइ जांच की मांग

Updated at : 14 Jul 2024 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या के मामले की सीबीआइ जांच की मांग

हत्या के मामले की सीबीआइ जांच की मांग

विज्ञापन

कोलकाता. उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर में तृणमूल नेता बापी राय की हत्या के मामले में उसके परिजनों ने रविवार को घटना की सीबीआइ जांच कराने की मांग की. परिजनों का कहना था कि किस वजह से किसने हत्या की, यह समझ में नहीं आ रहा है. दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. उपचुनाव में रायगंज से तृणमूल उम्मीदवार ने 50 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी. इसके बाद ही इस्लामपुर के श्रीकृष्णपुर में यह घटना हुई. राष्ट्रीय सड़क के पास एक होटल में बापी व मो सज्जाद नामक तृणमूल के दो नेता खाना खा रहे थे. वहां पर पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी मौजूद थे. इसी दौरान नौ से 10 लोगों ने उन्हें घेर कर गोली मारी. दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाने पर बापी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सज्जाद का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. इस्लामपुर के एसपी जेबी थाॅमस ने बताया कि घटना की जांच जारी है. जो भी मामले में शामिल हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola