बलरामपुर में ट्रक व एसयूवी में टक्कर, एक की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 10:40 PM

विज्ञापन

मृतक का नाम रजनीकांत कुमार(30) और ठिकाना बाघमुंडी थाना क्षेत्र का कुरांग भालोटार इलाका बताया गया है.

विज्ञापन

पुरुलिया, शनिवार सुबह जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामसोल इलाके में एक ट्रक व एसयूवी के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम रजनीकांत कुमार(30) और ठिकाना बाघमुंडी थाना क्षेत्र का कुरांग भालोटार इलाका बताया गया है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह बलरामपुर थाना क्षेत्र के जमशेदपुर-धनबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-32 के नामसोल इलाके के बाघमुंडी की ओर से आ रहे एसयूवी (बोलेरो) की सामने से आये ट्रक से भीषण टक्कर हो गयी. इसमें बुरी तरह घायल एसयूवी के चालक रजनीकांत को स्थानीय लोग पहले नजदीकी बांसगढ़ अस्पताल ले गये, जहां से उन्हें पुरुलिया देवेन महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. वहां ले जाने पर इलाज के दौरान रजनीकांत ने दम तोड़ दिया. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने ऑटोप्सी के लिए भेज दिया है. दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर पुलिस ने घातक ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की छानबीन में पुलिस लग गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola