मुख्यमंत्री ने सभा के मंच से बंगाल को ग्रेटर बांग्लादेश बनाने का किया आह्वान : भाजपा

Updated:
विज्ञापन

सभा मंच से बांग्लादेश को लेकर सीएम के बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जतायी है. भाजपा सांसद सौमित्र खां ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से साफ है कि उन्होंने बंगाल को बांग्लादेश बनाने का आह्वान किया है.

विज्ञापन

सभा मंच से बांग्लादेश को लेकर सीएम के बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जतायी है. भाजपा सांसद सौमित्र खां ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से साफ है कि उन्होंने बंगाल को बांग्लादेश बनाने का आह्वान किया है. वह सीमा पर सुरक्षा और मजबूत करने के लिए जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखेंगे. वह प्रधानमंत्री से अनुरोध कर रहे हैं कि बीएसएफ को सतर्क किया जाए. मुख्यमंत्री के बयान से साफ है कि वह रोहिंग्या को यहां लाकर ग्रेटर बांग्लादेश बनाना चाहती हैं. वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि बांग्लादेश के शरणार्थियों को लेकर कोई भी फैसला केंद्र सरकार ही ले सकती है. ममता बनर्जी को चाहिए कि वह इस बारे में पहले केंद्र सरकार से बात करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola