स्मार्ट मीटर के विरोध में सीटू ने किया मार्च
Updated at : 23 Jul 2024 9:49 PM (IST)
विज्ञापन

रानीगंज के बल्लभपुर सीटू की तरफ से बल्लभपुर माकपा पार्टी कार्यालय से बल्लभपुर पेपर मिल गेट तक मार्च किया गया.
विज्ञापन
रानीगंज.
रानीगंज के बल्लभपुर सीटू की तरफ से बल्लभपुर माकपा पार्टी कार्यालय से बल्लभपुर पेपर मिल गेट तक मार्च किया गया. मौके पर स्मार्ट मीटर को रद्द करने की मांग की यीई. स्मार्ट मीटर लगने से लोगों के नुकसान की बात कही गयी. साथ ही बुधवार को रानीगंज बिजली विभाग के सामने होने वाले प्रदर्शन की जानकारी दी गयी. इस मौके पर सुप्रिय राय, कमलाकांत पाल,अशोक बाउरी, हेमंत प्रभाकर, गणेश बाउरी सहित तमाम नेता मौजूद थे. इस मौके पर सुप्रिय राय ने कहा कि बुधवार को बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपा जायेगा. इस मौके पर अन्य वामपंथी संगठन भी उपस्थित रहेंगे. उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य सरकार स्मार्ट मीटर लगाने की कोशिश कर रही है उसे किसी भी हालत में करने नहीं दिया जाएगा. स्मार्ट मीटर लगने से प्रति यूनिट बिजली की कीमत 50 रुपये तक पहुंच सकती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




