ePaper

बेगूसराय से इनामी डकैत गिरफ्तार

Updated at : 05 Jul 2024 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय से इनामी डकैत गिरफ्तार

डोमजूर के ज्वेलरी दुकान में डकैती के मामले में पुलिस को मिली कामयाबी

विज्ञापन

सफलता. डोमजूर के ज्वेलरी दुकान में डकैती के मामले में पुलिस को मिली कामयाबी

डकैती और लूट के 36 मामलों में है आरोपी

संवाददाता, हावड़ा

डोमजूर में आभूषण की एक दुकान में हुई दिनदहाड़े डकैती के मामले में हावड़ा सिटी पुलिस को सफलता मिली है. घटना में बिहार के बेगूसराय से रवींद्र साहनी नामक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. हावड़ा सिटी पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को हावड़ा लेकर आयेगी. आरोपी बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव का रहने वाला है. डोमजूर में हुई डकैती मामले में आरोपी रवींद्र साहनी ही मास्टर माइंड था.

कौन है रवींद्र साहनी: जानकारी के अनुसार, आरोपी पर बिहार सरकार ने तीन लाख रुपये का इनाम रखा था. उस पर बिहार- बंगाल में डकैती और लूट के कुल 36 मामले दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि एक जुलाई को उसकी गिरफ्तारी बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले से हुई थी.

रवींद्र बैंक लूट और आभूषण की दुकान में हुई डकैती कांड का मास्टरमाइंड है. वह बिहार के कई जिलों में बैंक डकैती और आभूषण की दुकान में डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका है. गत वर्ष दिसंबर में बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के रत्न मंदिर ज्वेलरी दुकान में उसने डकैती की थी. गुप्त सूचना के आधार पर बिहार पुलिस, बिहार एसटीएफ और हावड़ा सिटी पुलिस के सहयोग से उसे बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया से गिरफ्तार किया गया.

उल्लेखनीय है कि गत 11 जून को डोमजूर में चार डकैतों ने मिलकर डकैती की थी. सरेआम ये चारों दुकान में घुसे थे और आधे घंटे के अंदर करोड़ों रुपये के आभूषण लेकर भाग निकले थे. इस घटना में पुलिस ने हुगली के चंडीतला थाना अंतर्गत जनाई से दो बाइक भी जब्त की थी. इसी बाइक से ये चारों डोमजूर आये थे. इस मामले में अभी भी पुलिस को तीन डकैतों की तलाश है. सिटी पुलिस की एक टीम कई दिनों से बिहार एसटीएफ के साथ छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola