फूलबागान में भाजपा कार्यकर्ता पर हमला, तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 May 2024 1:05 AM
फूलबागान के कादापाड़ा में भाजपा कार्यकर्ता पर हमले की घटना में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम शिवम कुमार राम, राधे यादव और राजा ठाकुर हैं. जख्मी भाजपा कार्यकर्ता का नाम इंदर यादव है.
कोलकाता. फूलबागान के कादापाड़ा में भाजपा कार्यकर्ता पर हमले की घटना में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम शिवम कुमार राम, राधे यादव और राजा ठाकुर हैं. जख्मी भाजपा कार्यकर्ता का नाम इंदर यादव है. पुलिस सूत्र के अनुसार गुरुवार रात को भाजपा नेता घर के बाहर लोगों से बात कर रहे थे. इसी बीच, कुछ युवक वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया. हमले में इंदर के पैरों में काफी चोट आयी है. खबर पाकर फूलबागान थाने की पुलिस वहां पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. इंदर को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने उसके बयान के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. यह भी पता चला कि इंदर के साथ राधे का पुराना विवाद था. गुरुवार रात को इस विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जिसके बाद मारपीट हुई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










