ePaper

उपयोगिता प्रमाणपत्र पर झूठ फैला रहे हैं भाजपा नेता : ममता

Updated at : 01 May 2024 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
उपयोगिता प्रमाणपत्र पर झूठ फैला रहे हैं भाजपा नेता : ममता

मालदा उत्तर लोकसभा क्षेत्र के हरिश्चंद्रपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए सुश्री बनर्जी ने कहा : अमित शाह ने मेमारी में एक सभा में दावा किया है कि हमने अपनी सरकार के खर्च का उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं भेजा है. मैं उन्हें इसे साबित करने की चुनौती देती हूं.

विज्ञापन

एजेंसियां, हरिश्चंद्रपुर

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर केंद्र की परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा उपयोगिता प्रमाण-पत्र जमा करने पर ‘झूठ फैलाने’ का आरोप लगाया. उन्होंने भाजपा नेतृत्व को अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत दी. मालदा उत्तर लोकसभा क्षेत्र के हरिश्चंद्रपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए सुश्री बनर्जी ने कहा : अमित शाह ने मेमारी में एक सभा में दावा किया है कि हमने अपनी सरकार के खर्च का उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं भेजा है. मैं उन्हें इसे साबित करने की चुनौती देती हूं. उन्होंने कहा: 13 साल पहले सत्ता में आने के बाद से हमने खर्चों का हर विवरण उपयोगिता प्रमाणपत्र में दिया है. 2011 से पहले माकपा के शासनकाल के दौरान जो कुछ भी हुआ, मैं उसकी जिम्मेदारी नहीं ले सकती.

सुश्री बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा ने प्रतिशोध के तहत बंगाल का मनरेगा का पैसा रोक लिया है. हमने धन जुटाया है, जिससे 59 लाख लोगों को 50 दिन के काम का पैसा मिल गया. केंद्र के पास दो हथियार हैं- झूठ फैलाना और हमें मिलने वाले केंद्रीय कोष को रोकना.मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर ‘बंगाल को बदनाम करने और धमकाने’ का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा: भाजपा के एक मंत्री ने हाल में कहा है कि वे मुझे बंगाल में एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) को रोकने नहीं देंगे. हम बंगाल में एनआरसी नहीं होने देंगे. हम बंगाल में समान नागरिक संहिता नहीं लागू होने देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola