भाजपा ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

थाना घेराव के पूर्व एक प्रतिवाद जुलूस भी निकाला गया.
पानागढ़. पश्चिम बर्दवान जिले के पानागढ़ में कांकसा थाने का घेराव कर सोमवार को भाजपा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया. गलसी छह मंडल भाजपा की ओर से तीन सूत्री मांग को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान मुख्य रूप से बर्दवान सदर भाजपा पार्टी उपाध्यक्ष रमन शर्मा, मंडल अध्यक्ष परितोष विश्वास, पंचायत सदस्य पंकज जायसवाल समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. थाना घेराव के पूर्व एक प्रतिवाद जुलूस भी निकाला गया. इस दौरान कांकसा थाना आइसी को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया. मौके पर भाजपा नेता रमन शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अराजकता की स्थिति है. यहां तानाशाही सरकार चल रही है. उन्होंने मंत्री फिरहाद हाकिम के एक तथाकथित बयान पर हमला करते हुए कहा कि यदि फिरहाद हाकिम को अपने बयान के लिए माफी मांगनी होगी. उनके बयान की वह निंदा करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा की पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नहीं है. वहीं राज्य समेत कांकसा में बांग्लादेशी उग्रवादी कई बार पकड़े गये हैं. इस तरह के जेहादी मॉडल का भी वे प्रतिवाद करते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




