हावड़ा सदर से भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
हावड़ा सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ रथीन चक्रवर्ती ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया.
विज्ञापन
– रोड शो करते हुए पहुंचे डीएम कार्यालय
विज्ञापन
हावड़ा. हावड़ा सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ रथीन चक्रवर्ती ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. डुमुरजला मैदान से वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे थे. नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डॉ चक्रवर्ती ने कहा कि उत्तर हावड़ा के विधायक गौतम चौधरी द्वारा एक अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को धमकी देने की घटना कोई नयी बात नहीं है. पूरे राज्य में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता, लोगों को डरा-धमका रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है कि राज्य की जनता तृणमूल कांग्रेस को पूरी तरह नकार चुकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन