ePaper

बरजोड़ा : डंपर व बाइक में टक्कर लगी आग, जिंदा जल गया सवार

Updated at : 17 Jun 2024 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
बरजोड़ा : डंपर व बाइक में टक्कर लगी आग, जिंदा जल गया सवार

जिले में दिवंगत रिश्तेदार के अंतिम-संस्कार के बाद बाइक से देर रात अपने घर दुर्गापुर लौटते समय अधेड़ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक का नाम अभिजीत बनर्जी(40) और ठिकाना पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर के कोकोवेन थाना क्षेत्र का रवींद्रपल्ली इलाका बताया गया है.

विज्ञापन

बांकुड़ा.

जिले में दिवंगत रिश्तेदार के अंतिम-संस्कार के बाद बाइक से देर रात अपने घर दुर्गापुर लौटते समय अधेड़ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक का नाम अभिजीत बनर्जी(40) और ठिकाना पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर के कोकोवेन थाना क्षेत्र का रवींद्रपल्ली इलाका बताया गया है. पता चला है कि रविवार देर रात करीब 1:15 बजे अभिजीत बांकुड़ा में अपने रिश्तेदार की अंत्येष्टि के बाद बाइक से अपने घर दुर्गापुर लौट रहा था. रास्ते में बांकुड़ा-दुर्गापुर राज्य सड़क संख्या नौ के बरजोड़ा थाना क्षेत्र के पास तेज रफ्तार में अभिजीत अपनी मोटरसाइकिल के साथ डंपर से भिड़ गये. डंपर के इंजन के नीचे डीजल के टैंक से बाइक की तेज ठोकर से आग लग गयी और डंपर धू-धू कर जलने लगा. आग की विकराल लपटों में चोटिल सवार झुलस कर मर गया. देर रात होने से उनकी चीख-पुकार कोई नहीं सुन सका. हालांकि, थोड़ी देर में बरजोड़ा थाने की पुलिस गश्ती वैन के साथ पहुंची, लेकिन अभिजीत को नहीं बचा सकी. पुलिस से सूचना पाकर दमकलकर्मी एक इंजन के साथ वहां पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग में बुरी तरह झुलस कर अचेत पड़े अभिजीत को पुलिस बरजोड़ा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया. शव का पुलिस पोस्टमॉर्टम करवा रही है. रविवार देर रात हुई घटना के बाद डंपर के चालक व खलासी फरार हो गये हैं. उन्हें पुलिस तलाश रही है. घटना की सूचना पाते ही सोमवार सुबह दुर्गापुर महकमा अदालत के कई वकील घटनास्थल पर गये. वहां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवब्रत साई ने बताया कि अभिजीत ने सबसे पहले दुर्गापुर कोर्ट में उनके जूनियर के रूप में काम किया. नेकदिल शख्स का ऐसे हमारे बीच से चले जाना दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है. जली बाइक व डंपर को जब्त कर पुलिस घटना की जांच में लग गयी है.

बर्दवान : डंपर से भिड़ंत में बाइकर की मौत, एक घायल

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान के खंडघोष थाना क्षेत्र के पालेमपुर के पास एक डंपर व बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें मोटर बाइक पर सवार किशोर की मौत हो गयी और दूसरा घायल हो गया. घायल को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और घातक डंपर को जब्त कर लिया. मृतक का नाम राहुल शाह(17) बताया गया है. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने ऑटोप्सी के लिए बर्दवान अस्पताल भेज दिया है. जबकि घायल किशोर का नाम सुकूर शाह (16) बताया गया है. दोनों किशोरों का संबंध पालेमपुर पश्चिमपाड़ा से है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पालेमपुर से तेज गति में डंपर बालू लेने के लिए बनघाट की ओर जा रहा था और बाइक बनघाट से पालेमपुर की ओर आ रही थी, तभी हादसा हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola