लैंप पोस्ट से टकरायी बाइक, चालक की गयी जान

मृतक का नाम स्वर्णदीप कुमार माझी (28) बताया गया है.
कोलकाता. नियंत्रण खोकर तेज रफ्तार से जा रही बाइक लैंप पोस्ट से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना नॉर्थ पोर्ट थानाक्षेत्र स्थित शोभाबाजार फेरी घाट के निकट स्टैंड बैंक रोड में शनिवार तड़के तीन बजे के करीब की है. दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गयी. मृतक का नाम स्वर्णदीप कुमार माझी (28) बताया गया है. वह काशीपुर थानाक्षेत्र स्थित रुस्तमजी फारसी रोड का निवासी था. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार राहुल पासी (27) को जख्मी हालत में आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह पारसनाथ चौधरी रोड इलाके का निवासी है.
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










