CBI in Sandeshkhali : संदेशखाली में सीबीआई की छापेमारी, भारी मात्रा में बरामद किए गए गोला-बारूद और हथियार

CBI
CBI in Sandeshkhali : शुक्रवार को जांचकर्ताओं ने संदेशखाली के सरबेरिया के मल्लिकपुर में शाहजहां के करीबी हफीजुल खान की भाभी के घर पर तलाशी अभियान चलाया.जहां से भारी मात्रा में बम व हथियार बरामद किया गया है.
CBI in Sandeshkhali : पश्चिम बंगाल के संदेशखाली पर फिर से सीबीआई (CBI) ने शुक्रवार को कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया और इस दौरान उसने विदेश निर्मित पिस्तौल सहित हथियार और गोला बारूद बरामद किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह तलाशी अभियान तृणमूल कांग्रेस के नेता रहे शाहजहां शेख के समर्थकों द्वारा प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमला किए जाने की घटना से जुड़ा है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर पांच जनवरी को संदेशखाली में उस समय हमला किया गया था जब वह कथित राशन घोटाले के सिलसिले में शेख के परिसर पर छापा मारने गई थी.
संदेशखाली में भारी मात्रा में हथियार छिपाए गए है सीबीआई को मिली थी जानकारी
अधिकरियों ने बताया कि सीबीआई को अपनी जांच के दौरान यह जानकारी मिली कि संदेशखाली में भारी मात्रा में हथियार छिपाए गए हैं. इसके बाद शुक्रवार सुबह सीबीआई की टीम ने तलाशी अभियान प्रारंभ किया और उसे विदेश निर्मित पिस्तौल सहित हथियार बरामद हुए. कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय एजेंसी ने पांच जनवरी की घटनाओं पर तीन प्राथमिकी दर्ज की थीं.
शाहजहां शेख काे फरवरी में बंगाल पुलिस ने किया था गिरफ्तार
ये प्राथमिकियां भीड़ द्वारा ईडी अधिकारियों पर कथित हमले, निलंबित टीएमसी नेता शेख के सुरक्षाकर्मी द्वारा ईडी अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों और ईडी अधिकारियों पर हमले के संबंध में नज़ात पुलिस थाने की ओर से स्वत: संज्ञान लेते हुए दर्ज किए गए मामले से संबंधित हैं. शेख को फरवरी में पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था.लगभग 1,000 लोगों की भीड़ के हमले में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे इसके बाद एजेंसी के एक उप निदेशक ने बशीरहाट के पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




