Bhabanipur Bypoll: पूर्व फुटबॉलर और बीजेपी नेता कल्याण चौबे पर कोलकाता में हमला
Bhabanipur Bypoll: छिटपुट हिंसा के बीच दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न हो गया. शाम 5 बजे तक यहां सिर्फ 53.32 फीसदी वोटिंग हुई. दूसरी तरफ, शमशेरगंज और जंगीपुर में क्रमश: 78.60 फीसदी और 76.12 फीसदी वोटिंग हुई.
भवानीपुर में सिर्फ 53.32 फीसदी वोट
भवानीपुर में शाम 5 बजे तक सिर्फ 53.32 फीसदी वोटिंग हुई. शमशेरगंज और जंगीपुर में क्रमश: 78.60 फीसदी और 76.12 फीसदी वोटिंग हुई.
पूर्व फुटबॉलर और बीजेपी नेता कल्याण चौबे पर कोलकाता में हमला
पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा उपचुनावों के दौरान भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व फुटबॉलर और बीजेपी नेता कल्याण चौबे पर हमला हो गया. कल्याण चौबे ने यह आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बाईक से आये 8-10 लोगों ने उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया.
ममता बनर्जी ने किया मतदान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, टीएमसी सुप्रीमो एवं भवानीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहीं ममता बनर्जी ने भवानीपुर के मित्रा इंस्टीट्यूशन में अपना वोट डाला.
तीन बजे तक भवानीपुर में सिर्फ 48.08 फीसदी मतदान
शमशेरगंज विधानसभा सीट पर तीन बजे तक सबसे ज्यादा 72.45 फीसदी मतदान हुआ है. जंगीपुर में 68.17 फीसदी लोगों ने अब तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है. वहीं, ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में सिर्फ 48.08 फीसदी लोगों ने वोट किया है.
समसेरगंज सीट पर 1 बजे तक सबसे अधिक 57.15% मतदान
पश्चिम बंगाल में तीन सीटों पर कराए जा रहे उपचुनाव के दौरान दोपहर एक बजे तक समसेरगंज विधानसभा सीट पर सबसे अधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया है. इस उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक समसेरगंज में 57.15 फीसदी, जंगीपुर में 53.78 फीसदी और भवानीपुर में 35.97 फीसदी मतदान किया गया है.
भवानीपुर में बारिश के बीच में दोपहर 1 बजे तक हुआ 35.97 फीसदी मतदान
भवानीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे चुनाव के दौरान गुरुवार की दोपहर 1 बजे तक 35.97 फीसदी मतदान किया गया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए