ePaper

14 अप्रैल से राहुल गांधी के हाथ में ‘मिशन बंगाल’ की कमान, रैलियों पर मचा है सियासी घमासान

Updated at : 13 Apr 2021 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
14 अप्रैल से राहुल गांधी के हाथ में ‘मिशन बंगाल’ की कमान, रैलियों पर मचा है सियासी घमासान

Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चार चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है. अब, बाकी बचे चार चरणों के लिए प्रचार तेज है. इसी बीच राहुल गांधी के चुनाव प्रचार में आने की बात सामने आई है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 14 अप्रैल को उत्तर बंगाल में दो चुनावी सभा संबोधित करेंगे. वो गोआल पोखर और नक्सलबाड़ी में जनसभा करने वाले हैं.

विज्ञापन

Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चार चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है. अब, बाकी बचे चार चरणों के लिए प्रचार तेज है. इसी बीच राहुल गांधी के चुनाव प्रचार में आने की बात सामने आई है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 14 अप्रैल को उत्तर बंगाल में दो चुनावी सभा संबोधित करेंगे. वो गोआल पोखर और नक्सलबाड़ी में जनसभा करने वाले हैं.

Also Read: दीदी आप तो ‘मां, माटी, मानुष’ की बात करती हैं, SHO अश्विनी कुमार की मॉब लिंचिंग पर आपकी ‘ममता’ कहां गई?
रैलियों की तैयारी के बीच कांग्रेस का ‘दुख’

राहुल गांधी पश्चिम बंगाल से चुनावी सभाओं का आगाज करने वाले हैं. वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने आयोग को चिट्ठी लिखकर चुनावी रैलियों में कोरोना गाइडलाइंस लागू कराने की मांग की है. अधीर रंजन चौधरी के मुताबिक रैलियों में गाइडलाइंस का पालन नहीं हो रहा है. खास बात यह है एक तरफ कांग्रेस रैलियों में कोरोना गाइडलाइंस को लागू करने की मांग कर रही है. वहीं, राहुल गांधी के मिशन बंगाल का आगाज होने वाला है. केरल विधानसभा चुनाव की वजह से गांधी परिवार का कोई सदस्य यहां प्रचार करने के लिए नहीं आया था. कांग्रेस बंगाल में लेफ्ट के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है, केरल में लेफ्ट के खिलाफ उसे चुनाव लड़ना था. केरल में वोटिंग खत्म होने के बाद कांग्रेस के बड़े नेताओं का बंगाल में प्रचार होने वाला है.

उत्तर बंगाल की 13 विधानसभा सीटों पर वोटिंग

बंगाल चुनाव को देखें तो पांचवें चरण में उत्तर बंगाल की 13 सीटों पर 17 अप्रैल को मतदान होना है. इनमें 6 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं. कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी गोआल पोखर, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (एससी), जलपाईगुड़ी (एससी), नागराकाटा (एसटी), कलिम्पोंग और फांसीदेवा (एसटी) विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

इन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी

गोआल पोखर, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (एससी), जलपाईगुड़ी (एससी), नागराकाटा (एसटी), कलिम्पोंग और फांसीदेवा (एसटी) सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी

किस सीट पर कांग्रेस के कौन प्रत्याशी?

  • गोआलपोखर: मसूद नसीम एहसान

  • माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (एससी): शंकर मालाकार

  • जलपाईगुड़ी (एससी): डॉ. सुखविलास वर्मा

  • नागराकाटा (एसटी): सुखबर सुप्पा

  • कलिम्पोंग: दिलीप तिर्की

  • फांसीदेवा (एसटी): सुनील तिर्की

पांचवें चरण में कितनी सीटों पर मतदान?

पांचवें चरण में बंगाल के छह जिलों उत्तर 24 परगना, दार्जीलिंग, नदिया, पूर्वी बर्दवान, जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग की कुल 45 सीटों पर 17 अप्रैल को मतदान होना है.

Also Read: शीतलकुची पर ‘किचकिच’, BJP ने ममता बनर्जी को घेरा तो दीदी की आयोग से गुहार- ‘मेरी भी सुन लीजिए’
किस जिले में कितनी सीटों पर वोटिंग?

  • उत्तर 24 परगना: 16

  • दार्जीलिंग: 5

  • नदिया: 8

  • पूर्वी बर्दवान: 8

  • जलपाईगुड़ी: 7

  • कलिम्पोंग: 1

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola