ePaper

सीएम के बयान के खिलाफ कौस्तुभ बागची ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

Updated at : 24 Apr 2024 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम के बयान के खिलाफ कौस्तुभ बागची ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री ने इस फैसले को पूरी तरह से अवैध करार दिया था.

विज्ञापन

कोलकाता. कलकत्ता हाइकोर्ट की विशेष खंडपीठ द्वारा एसएससी के माध्यम से हुईं करीब 26 हजार नौकरियां रद्द करने के फैसले के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे लेकर सवाल उठाया है. मुख्यमंत्री ने इस फैसले को पूरी तरह से अवैध करार दिया था. सीएम के इस बयान के खिलाफ भाजपा नेता कौस्तुभ बागची ने कलकत्ता हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम को पत्र लिखा है और उनसे सीएम के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ अदालत अवमानना का मामला शुरू करने का आवेदन किया है. कौस्तुभ बागची ने अपने पत्र में कहा है कि हाइकोर्ट के आदेश को अवैध कहना अदालत की अवमानना है. अगर हाइकोर्ट का फैसला मान्य नहीं है, तो सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जा सकती है, लेकिन इस प्रकार अदालत के खिलाफ बयानबाजी नहीं की जा सकती.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola