पांडवेश्वर : गांव में दोपहर में हुई दुस्साहसिक चोरी

घर के मालिक सत्यनारायण घोष ने बताया कि घर के सामने का दरवाजा तोड़े बिना ही बदमाशों ने बालकनी का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और 16 से 17 भरी सोने के गहने और 20 हजार रुपये नकद चुरा लिये.
पांडवेश्वर. पांडवेश्वर थाना क्षेत्र के महल गांव में दोपहर को ही घर का दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार घर के मालिक सत्यनारायण घोष और उनके परिवार के लोग शनिवार की दोपहर अपने भतीजे के घर भोज पर गये थे. घर के लोगों को अंदाजा भी नहीं था कि महज डेढ़ घंटे में इतनी बडी चोरी हो जायेगी.जब वे घर लौटे तो यह देखकर दंग रह गये कि घर की बालकनी का दरवाजा खुला था और जब वे घर में दाखिल हुए तो देखा कि आलमारी को तहसनहस कर दिया गया था. घर के मालिक सत्यनारायण घोष ने बताया कि घर के सामने का दरवाजा तोड़े बिना ही बदमाशों ने बालकनी का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और 16 से 17 भरी सोने के गहने और 20 हजार रुपये नकद चुरा लिये. पांडवेश्वर थाने की पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










