पोस्टर फाड़ने पर भाजपा व तृणमूल में जुबानी जंग तेज

Updated:
विज्ञापन

घटना को लेकर भाजपा के ओबीसी जिला महासचिव नारायण राम ने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर निशाना साधा है.

विज्ञापन

श्रीपुर फांड़ी के नागेश्वर कोलियरी क्षेत्र में तनाव, भाजपा ने लगाया आरोप, तृणमूल का खंडन जामुड़िया. विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही क्षेत्र में सियासी पारा चढ़ने लगा है. जामुड़िया थाने के श्रीपुर फांड़ी क्षेत्र के वार्ड आठ के नागेश्वर कोलियरी के समीप भाजपा के पोस्टर फाड़े जाने पर भारी तनाव फैल गया. घटना के बाद भाजपाइयों ने मौके पर पहुंच कर खूब प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

भाजपा का दावा : जनसमर्थन से घबराया विपक्ष

घटना को लेकर भाजपा के ओबीसी जिला महासचिव नारायण राम ने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा की भाजपा के बढ़ते जनाधार को देखकर विपक्षी दल बौखला गए हैं. हमारे पोस्टर फाड़कर वे हमारी आवाज नहीं दबा सकते. हम जनसेवा और विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं और इस तरह की ओछी राजनीति का जवाब जनता समय आने पर देगी. भाजपा नेतृत्व ने इस मामले की लिखित शिकायत श्रीपुर फाड़ी पुलिस को दी है और स्पष्ट किया है कि उनका प्रचार अभियान किसी भी दबाव में नहीं रुकेगा.

तृणमूल की सफाई : सहानुभूति बटोरने की कोशिश

दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को निराधार बताते हुए इसे ””””चुनावी स्टंट”””” करार दिया है. जामुड़िया टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष सुब्रत अधिकारी ने पलटवार करते हुए कहा.टीएमसी विकास की राजनीति करती है, पोस्टर फाड़ने की नहीं.भाजपा के पास जमीन पर कोई समर्थन नहीं बचा है, इसलिए वे सहानुभूति पाने के लिए ऐसे मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं.क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विकास कार्यों के साथ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि असल दोषियों का पता लगाया जा सके. चुनाव से ठीक पहले हुई इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की सतर्कता बढ़ा दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola