भाजपा के बूथ विजय अभियान में दिया जीत मंत्र

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने के लिए रानीगंज विधानसभा के मंडल चार (अंडाल) में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ”बूथ विजय अभियान” बैठक का सफल आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रानीगंज.

आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने के लिए रानीगंज विधानसभा के मंडल चार (अंडाल) में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ””बूथ विजय अभियान”” बैठक का सफल आयोजन किया गया. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना और संगठनात्मक मजबूती सुनिश्चित करना था.

बैठक में मंडल अध्यक्ष राखाल दास ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक सिपाही निडर होकर जनता के बीच जाये. उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है, पार्टी मजबूती से उनके साथ खड़ी है. विधानसभा संयोजक दिनेश सोनी ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की ””मूल शक्ति”” बताया.उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता वर्तमान में बूथ स्तर पर उतरकर सीधे लोगों से संपर्क कर रहे हैं. उनका लक्ष्य प्रत्येक बूथ को अभेद्य किला बनाना और स्थानीय स्तर पर संगठन को सशक्त करना है.

बैठक के दौरान जिला महामंत्री काकोली घोष ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को आगामी रणनीति की जानकारी दी. वहीं, विधानसभा पर्यवेक्षक आशा शर्मा ने विश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अगले चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार व उत्साहित है. इस बैठक में भारी संख्या में बूथ स्तर के नेता व सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने क्षेत्र में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola