तारापीठ रामपुरहाट विकास प्राधिकरण के बाहर भाजपा का दूसरे दिन भी धरना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले के तारापीठ महाश्मशान में साधुओं को हटा कर और उनके समाधि-स्थल को तोड़ कर यहां कचरा भंडार बनाये जाने की कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस की कोशिशों के खिलाफ जिला भाजपा रविवार से तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर रही है.

विज्ञापन

बीरभूम.

जिले के तारापीठ महाश्मशान में साधुओं को हटा कर और उनके समाधि-स्थल को तोड़ कर यहां कचरा भंडार बनाये जाने की कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस की कोशिशों के खिलाफ जिला भाजपा रविवार से तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर रही है. सोमवार को दूसरे दिन भी भाजपा का धरना जारी रहा. तारापीठ रामपुरहाट विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर भाजपा उच्च माध्यमिक परीक्षा को देखते हुए लाउडस्पीकर के बिना शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रही है. भाजपा नेता व कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर धरने पर बैठे हैं.

गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही भाजपा ने तारापीठ महाश्मशान में पहुंच कर निर्माण-कार्य को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया था. उस दौरान पुलिस के साथ भाजपाइयों की धक्का-मुक्की भी हुई थी. प्रतिवाद जाता रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव साहा समेत कई नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गयी थी. घटना के बाद भाजपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा था. भाजपा के अन्य नेता व कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कथित ज्यादती के खिलाफ जम कर विक्षोभ जताया था. महाश्मशान से वैष्णव संन्यासियों को हटाने पर बवाल

भाजपा का आरोप है कि तारापीठ महाश्मशान से वैष्णव संन्यासियों को हटाया जा रहा है. इस संबंध में भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव साहा ने कहा कि यदि अवैध निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया, तो आगे भी उग्र आंदोलन करेंगे. यह भी कहा कि तारापीठ महाश्मशान में वर्षों से साधु-संत कुटिया बना कर रहते हैं. ये लोग अपने ढंग से साधना करते हैं. कई साधुओं के यहां समाधि स्थल भी हैं. आरोप है कि इन सबको हटा कर तृणमूल सरकार यहां कचड़ा भंडार बना रही है. तारापीठ के विभिन्न होटलों का गंदा पानी यहां बहाने की कोशिश की जा रही है. यहां हाइ ड्रेन बनाने की भी योजना है. इसका भाजपा पुरजोर विरोध कर रही है. इसे लेकर भाजपा के लोग तारापीठ रामपुरहाट विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola