ePaper

नाबालिग के साथ दो दिनों में तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, अरेस्ट

Updated at : 20 Nov 2024 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दो दिनों में तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, अरेस्ट

पीड़िता के चाचा ने अपनी शिकायत में कहा कि 16 नवंबर को उनकी भतीजी अपने घर के बरामदे में सो रही थी.

विज्ञापन

आसनसोल. आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र के आरसीएच हॉस्पिटल के निकट झोपड़पट्टी इलाके की एक नाबालिग के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया. पीड़िता के चाचा की शिकायत पर स्थानीय मोहम्मद अलाउद्दीन, मोहम्मद मुमताज और मोहम्मद असलम के खिलाफ आसनसोल नॉर्थ थाने में कांड संख्या 567/24 में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1)/70(2)/351(2)/61(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया. आरोपियों की जमानत खारिज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पीड़िता की मेडिकल जांच की गयी है. पीड़िता के चाचा ने अपनी शिकायत में कहा कि 16 नवंबर को उनकी भतीजी अपने घर के बरामदे में सो रही थी. दोपहर करीब 12.30 बजे आरोपी मोहम्मद अलाउदीन और मोहम्मद मुमताज उसे उठाकर ले गये और उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद 17 नवंबर की रात को इन दोनों के दोस्त मोहम्मद असलम ने उनकी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया. तीनों ने मिलकर सोची समझी प्लानिंग के तहत इस जघन्य कार्य को अंजाम दिया. किसी से कुछ कहने पर बुरे अंजाम की धमकी दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola