ePaper

West Bengal: बीरभूम बाईपास पर दो भाइयों समेत तीन युवकों का अस्वाभाविक मौत से इलाके में तनाव

Updated at : 20 Sep 2022 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal: बीरभूम बाईपास पर दो भाइयों समेत तीन युवकों का अस्वाभाविक मौत से इलाके में तनाव

West Bengal: एक ही दिन में एक साथ तीन मृत देह मिलने से इलाके के लोगों में दहशत फैल गयी है. पुलिस मौका-ए- वारदात पर पहुंची और तीनों मृत देह को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिउड़ी सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

West Bengal: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सिउड़ी थाना क्षेत्र में दो भाइयों समेत तीन युवकों की अस्वाभाविक मौत का मामला प्रकाश में आया है. तीन मृतकों में से दो के शव सिउड़ी थाना अंतर्गत सिउड़ी-सैंथिया बाईपास इलाके सड़क किनारे स्थित तालाब किनारे से और तीसरा मृत देह सिउड़ी थाना क्षेत्र के सुभाषपल्ली से पुलिस ने मंगलवार शाम को बरामद किया.

एक साथ तीन शव मिलने से लोगों में दहशत

एक ही दिन में एक साथ तीन मृत देह मिलने से इलाके के लोगों में दहशत फैल गयी है. पुलिस मौका-ए- वारदात पर पहुंची और तीनों मृत देह को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिउड़ी सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मृतकों की पहचान ब्रह्मदेव धीवर (32), देवादिदेव धीवर (34) बताया गया है. हालांकि, इन दोनों की मौत कैसे हुई यह अभी रहस्य है.

Also Read: सैंथिया डकैती मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार, आभूषण और लाखों की नगद हुआ बरामद
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

शव के बगल में शराब और नशीली दवा के बोतल पुलिस ने बरामद किये हैं. घटना के संदर्भ में पुलिस का कहना है की इन लोगों की मौत कैसे हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. पुलिस दोनों युवकों की मौत के कारणों की जांच कर रही है.

फांसी से लटका मिला एनजीओ का कार्यकर्ता

दूसरी ओर मंगलवार को सिउड़ी के सुभाषपल्ली से एक गैर सरकारी संगठन के कार्यकर्ता का फांसी पर लटका शव बरामद किया गया. मृतक कार्यकर्ता का नाम शेखर राय बताया गया है. शेखर दुर्गापुर का निवासी बताया जा रहा है. वह काफी दिनों से सिउड़ी में रह रहा था. बताया जाता है की वह दो महीने पहले सुभाषपल्ली के इस नये मकान में किराये पर रहने के लिए आये थे.

सुबह लोगों ने फंदे से लटका पाया

अन्य दिनों की तरह सोमवार की रात को वह अपना काम पूरा कर घर लौटा था. मंगलवार सुबह से जिस घर में वह किराये पर रह रहा था, उसके सदस्यों ने उसका शव खिड़की से लटका देखा. घटना के तुरंत बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गयी. उन्होंने आकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिउड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भेज दिया है.

रिपोर्ट- मुकेश तिवारी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola