एक ही रात गांव के चार घरों में हुई चोरी, सकते में लोग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Nov 2024 12:24 AM
बुधवार देर रात जिला के झालदा थाना क्षेत्र के बिसरिया गांव में चोरी की घटनाएं हुईं.
पुरुलिया. एक ही रात जिले के एक गांव के चार अलग-अलग घरों में दुस्साहसिक चोरी की घटनाएं हुई हैं. इसके बाद से ग्रामीण सकते में हैं. बुधवार देर रात जिला के झालदा थाना क्षेत्र के बिसरिया गांव में चोरी की घटनाएं हुईं. गांव की रहनेवाली लतिका महतो ने बताया कि वह धार्मिक कार्य के लिए अपने मायके गयी थी. सुबह पड़ोसियों ने बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है.
घर पहुंच कर देखा तो वाकई घर के मेनगेट का ताला टूटा था. अंदर अलमारी खुली हुई थी और अंदर से कीमती जेवरात और हजारों नगद गायब थे. अन्य पीड़ितों पारुल महतो व लालदेव महतो ने बताया कि उनके बगल के घर में भी चोरी हुई. घर के कमरों की अलमारी तोड़ कर जेवरात व नगदी उ़ड़ा लिये गये. उसी रात जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कपूर बागान इलाके में भी चोरी की घटना हुई. मकान मालिक सोना चटर्जी ने बताया कि वह पारिवारिक कार्य से अपने परिजनों के यहां गयी थीं. सुबह लौट कर देखा, तो घर के कमरे में अलमारियों के लॉकर टूटे थे. तिजोरी में रखे कीमती जेवरात और 30 हजार नगद गायब थे. सभी पीड़ितों की शिकायत पर थाने में चोरी का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है. अभी किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










