बड़ाबाजार में नदी किनारे बालू के नीचे से युवती का लहूलुहान शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Oct 2024 9:46 PM
जिले के बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के सिंदरी इलाके के कुमारी नदी के तट से बालू के नीचे से एक अज्ञात युवती का लहूलुहान शव पुलिस ने बरामद किया. बुधवार सुबह इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी.
पुरुलिया.
जिले के बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के सिंदरी इलाके के कुमारी नदी के तट से बालू के नीचे से एक अज्ञात युवती का लहूलुहान शव पुलिस ने बरामद किया. बुधवार सुबह इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस तथा स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दिन सुबह स्थानीय लोग जब नदी गये थे तो देखा कि इलाके में खून के कतरे पड़े थे. नदी के तट पर बालू जमा किया गया था एवं आसपास खून के कतरे पड़े थे. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस, मजिस्ट्रेट को लेकर मौके पर पहुंची एवं बालू को खोद कर इसके नीचे से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया. युवती एक नीले रंग की जींस और हरे रंग का टॉप पहने थी. उसके गले में दुपट्टा था. उसके मुंह पर चोट के कई निशान थे. जिला पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी ने कहा स्थानीय सूत्रों से उन्हें जानकारी मिली थी कि बड़ाबाजार के कुमारी नदी तट पर बालू का एक स्तूप है और उसके आसपास खून के कतरे हैं. खबर मिलते ही पुलिस मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर पहुंची और बालू खोदकर अज्ञात युवती का शव बरामद किया.हत्या का मामला दर्ज करते हुए इसकी छानबीन आरंभ कर दी गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया देवेन महतो सरकारी कॉलेज में भेज दिया गया है. युवती की आनुमानिक उम्र 20 से 22 साल के लगभग है. हत्या के पीछे क्या राज है उसकी जांच की जा रही है. युवती के परिचय जानने के लिए आसपास के अलावा पड़ोसी राज्य के सभी थानों में संपर्क किया गया है. युवती की फोटो भी भेजी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










