पुरुलिया में अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा, तीन गिरफ्तार

Author Hansraj singh|Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

पुरुलिया में अवैध कोयला तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 1.9 टन कोयला और तीन वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार, | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुरुलिया जिले में पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ अभियान तेज करते हुए बड़ी कार्रवाई की है. तीन अलग-अलग घटनाओं में करीब 1.9 टन संदिग्ध कोयला और तीन वाहन जब्त किए गए हैं, जबकि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

पुरुलिया जिले में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज करते हुए 13 व 14 जुलाई को तीन अलग-अलग कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) के सहयोग से करीब 1.9 टन संदिग्ध अवैध कोयला और तीन वाहन जब्त किये. इन मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया.

विज्ञापन

करीब 10 क्विंटल कच्चा कोयला जब्त

मिली जानकारी के मुताबिक गढ़ जॉयपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने ट्रॉली वैन पर सीमेंट की बोरियों में कोयला लादते समय छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने 40 बोरियों में भरा करीब 10 क्विंटल कच्चा कोयला व कोयले का चूरा तथा ट्रॉली वैन जब्त कर लिया.

वाहन छोड़ कर फरार

दूसरी कार्रवाई के तहत बड़ाग्राम के पास पुलिस ने मोटरसाइकिल से कोयला ले जा रहे एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया, पर वह वाहन छोड़ कर फरार हो गया. मौके से 12 बोरियों में भरा करीब 600 किलोग्राम कोयला व मोटरसाइकिल जब्त कर लिये गये.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दस्तावेज नहीं मिलने पर दो गिरफ्तार

उधर, रांची रोड पर गश्त के दौरान पुरुलिया टाउन थाना पुलिस ने बिना पंजीकरण वाले इलेक्ट्रिक मालवाहन से करीब तीन क्विंटल जला हुआ कोयला बरामद किया. चालक वैध ट्रांजिट परमिट, चालान, रॉयल्टी रसीद या अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सका. इसके बाद चालक और कोयले के कथित मालिक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. पुलिस ने बताया कि तीनों मामलों की जांच जारी है. जिला पुलिस ने साफ किया है कि कोयला व अन्य खनिज संसाधनों की अवैध ढुलाई, भंडारण व कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola