कंक्रीट मिक्सिंग वैन के धक्के से जख्मी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सोमवार को शहर के एमएएमसी स्थित ओवरब्रिज से लगे जीटी रोड पर कंक्रीट मिक्सिंग वैन यानी सीमेंट से ढलाई करनेवाले वाहन की ठोकर लगने से बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया. इसकी खबर मिलते ही हाइवे एंबुलेंस एवं ट्रैफिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं कंक्रीट मिक्सिंग वैन को जब्त कर घायल बाइक चालक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गयी.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
सोमवार को शहर के एमएएमसी स्थित ओवरब्रिज से लगे जीटी रोड पर कंक्रीट मिक्सिंग वैन यानी सीमेंट से ढलाई करनेवाले वाहन की ठोकर लगने से बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया. इसकी खबर मिलते ही हाइवे एंबुलेंस एवं ट्रैफिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं कंक्रीट मिक्सिंग वैन को जब्त कर घायल बाइक चालक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि कंक्रीट मिक्सिंग वैन जीटी रोड से गुजर रहा था, तभी सामने से मोटरसाइकिल आकर उससे भिड़ गयी. घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और कंक्रीट मिक्सिंग वैन और बाइक को जब्त कर थाने ले गयी. घटना की जांच में पुलिस लग गयी है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन