अवैध संबंध का वीडियो बना वायरल करने के बहाने गैंगरेप
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जिले के मल्लारपुर थाना क्षेत्र में विवाहित महिला के पराये मर्द से नाजायज संबंध का वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया में वायरल करने के नाम पर गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है.
विज्ञापन
बीरभूम.
जिले के मल्लारपुर थाना क्षेत्र में विवाहित महिला के पराये मर्द से नाजायज संबंध का वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया में वायरल करने के नाम पर गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता की शिकायत पर थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने घटना को लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. तीसरा आरोपी फरार है, जिसे पुलिस तलाश रही है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुप्रिय रॉय व वर्षण पॉल बताये गये हैं. मंगलवार को रामपुरहाट महकमा अदालत में पेश करने पर दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड में भेज दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का एक वर्ष पहले तारापीठ मंदिर के एक पुरोहित के साथ विवाह हुआ था. कुछ दिन पहले पति से अनबन होने के बाद पत्नी रूठ कर अपने मायके चली गयी थी. सूत्रों की मानें, तो मायके में उस महिला के उसके पूर्व प्रेमी के साथ अंतरंग संबंध बन गये. कहा जा रहा है कि महिला के साथ उसके प्रेमी के अंतरंग पलों के समय मौजूद दो अन्य दोस्तों ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया. बाद में उस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करने लगे और महिला को पास के एक मकान में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया. बाद में पीड़िता ने अपने पति को आपबीती बतायी. उसके बाद दंपती थाने गये और पुलिस से शिकायत की. उसके आधार पर थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता का पूर्व प्रेमी ही तीसरा आरोपी है, जिसे पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










