PHOTOS : कांकसा अजय नदी किनारे स्थित देउल पार्क पर्यटकों का बना आकर्षण का केंद्र

Updated at : 19 Dec 2023 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS : कांकसा अजय नदी किनारे स्थित  देउल पार्क पर्यटकों का बना आकर्षण का केंद्र

पर्यावरण प्रदुषण मुक्त रखने के लिए तथा ग्रीन कॉरिडोर बनाने के उद्देश्य से ही जिला प्रशासन द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया है.नए वर्ष में आने वाले पर्यटकों के आने के पूर्व पार्क और पार्क में मौजूद इंटरटेनमेंट के समस्त एडवेंचर के साथ ही गेस्ट हाउस आदि को सजाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू है.

विज्ञापन
undefined

पानागढ़, मुकेश तिवारी : नव वर्ष के आने में बस कुछ ही दिन बाकी है लेकिन 25 दिसंबर यानी क्रिसमस से ही शीतकालीन स्कूल ,कॉलेज की छुट्टी होने से लोग पर्यटन के लिए और पिकनिक के लिए घरों से दूर निकलना शुरू कर देते है.

undefined

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा ब्लॉक के वनकाठी ग्राम पंचायत अंतर्गत पर्यटन केंद्र देउल पार्क में भी एडवेंचर और प्राकृतिक सौंदर्यता के साथ ऐतिहासिक धरोहर देखने को मिलता है.

undefined

बीरभूम और पश्चिम बर्दवान जिले के मध्य बहने वाली अजय नदी के किनारे ही मौजूद घने जंगल के बीच देउल पार्क की खूबसूरती और एडवेंचर का अद्भुत संगम है. नए वर्ष में आने वाले पर्यटकों के आने के पूर्व पार्क और पार्क में मौजूद इंटरटेनमेंट के समस्त एडवेंचर के साथ ही गेस्ट हाउस आदि को सजाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू है.

undefined

देउल पार्क के कार्यकर्ता सोमनाथ हाजरा ने बताया की पार्क को सजाने का काम युद्ध स्तर पर है . यहां पार्क में टॉय ट्रेन, बोटिंग, बंपर कार, झूला आदि कई इंटरटेनमेंट के सामान मौजूद है. इसके अलावे फूलों से सुगंधित पार्क, के साथ पार्क में ही मौजूद प्राचीन और ऐतिहासिक इच्छाई घोष का टीला भी मौजूद है.

undefined

इसी पार्क से सटा डियर पार्क भी है. पार्क के लीज होल्डर शंभू राय ने बताया की पिकनिक की व्यवस्था भी पार्क के भीतर मौजूद है. पानी आदि की व्यवस्था के साथ साथ अन्य सुविधाएं मौजूद है.

undefined

देउल पार्क स्थित अजय नदी के किनारे पिकनिक स्पॉट पर इस वर्ष भी पर्यटकों का आवागमन 25 दिसंबर से शुरू हो जाएगा. कांकसा का यह पर्यटन केंद्र इतिहास और प्रकृति का समागम है.

undefined

एक और जहां देउल पार्क में इच्छाई घोष का विशाल प्राचीन मंदिर है वही घने जंगल के मध्य ही वनों की देवी श्यामारूपा का प्राचीन मंदिर मौजूद है. देउल पार्क के साथ ही सटे वन क्षेत्र में मोर तथा हिरण पार्क भी मौजूद है .

undefined

जो आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है.अजय नदी के किनारे मौजूद इस पार्क में अत्याधुनिक राइड भी मौजूद है. पार्क के आदिवासी संस्कृतिक की झलक के साथ प्राकृतिक सौंदर्यता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा.

undefined

देउल पार्क में पिकनिक मनाने आने वाले लोगों और पर्यटकों के लिए प्लास्टिक तथा थर्माकोल के सामानों तथा हाई डेंसिटी वाले साउंड बॉक्स पर प्रशासन द्वारा प्रतिबंध जारी किया गया है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola