एनएच-19 पर हादसा : गाय को बचाने की कोशिश में एक्सप्रेस बस ने मिनी बस को मारी टक्कर, 40 घायल

Updated at : 09 Feb 2026 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Bus Accident

बसों की टक्कर के बाद घायलों की मदद करते स्थानीय लोग. फोटो : AI

पश्चिम बंगाल के जामुड़िया थाना क्षेत्र में 2 बसों की टक्कर हो गयी. गाय को बचाने की कोशिश में हुई इस सड़क दुर्घटना में मिनी बस और एक्सप्रेस सवार में सवार 40 यात्री घायल हो गये. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर नेशनल हाईवे पर दुर्घटना हुई है. एक्सप्रेस बस ने एक गाय को बचाने की कोशिश में सड़क पर खड़ी मिनी बस ठोक दिया. इसके बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी. दुर्घटना में 40 लोग घायल हो गये. दुर्घटना एनएच-19 पर जामुड़िया के सातग्राम 8 नंबर फाटक के पास दोपहर में हुई.

दोनों वाहनों में सवार 40 यात्री घायल, कुछ की हालत गंभीर

स्थानीय लोगों ने बचाया कि एक गाय को बचाने की कोशिश में एक एक्सप्रेस बस ने खड़ी मिनी बस को पीछे से ठोकर मार दी. दोनों वाहनों में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गये. घायलों में कुछ की हालत गंभीर है.

सातग्राम 8 नंबर फाटक के पास हुई दुर्घटना

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब 3:30 बजे रानीगंज-आसनसोल रूट की एक मिनी बस सातग्राम 8 नंबर फाटक के पास यात्रियों को उतारने के लिए खड़ी थी. इसी दौरान दुर्गापुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार एक्सप्रेस बस के सामने अचानक एक गाय आ गयी. गाय को बचाने के प्रयास में एक्सप्रेस बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सामने खड़ी मिनी बस के पिछले हिस्से से टकरा गयी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मची चीख-पुकार, स्थानीय लोग बने मददगार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले और पिछले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी. स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और निजी वाहनों एवं एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पतालों में भेजा गया. घायलों का उपचार जारी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जामुड़िया थाने की पुलिस ने स्थिति को संभाला

इस घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा. जामुड़िया थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया. इस हादसे ने एक बार फिर राजमार्गों पर आवारा पशुओं की समस्या और वाहनों की रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिये हैं.

इसे भी पढ़ें

70 यात्रियों से भरी हाई स्पीड बस खड़गपुर में पलटी, महिला की मौत, 20 घायल

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर सड़क हादसा, बाइक चालक की मौत

Road Accident : टाटा-पुरुलिया रोड पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रेलर के बीच टक्कर में 9 की मौत, मची चीख-पुकार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola