70 यात्रियों से भरी हाई स्पीड बस खड़गपुर में पलटी, महिला की मौत, 20 घायल

Updated at : 07 Feb 2026 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
High speed bus carrying 70 passengers overturns in Kharagpur

खड़गपुर में एनएच पर पलटी बस और उसका वीडियो बनाते लोग. फोटो : प्रभात खबर

पश्चिम बंगाल में शनिवार को स्पीड ने एक महिला की जान ले ली. जी हां. तेज रफ्तार बस, जिसमें 70 लोग सवार थे, दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और एक महिला की जान चली गयी. 20 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें आसपास के अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया है. ट्रैफिक एएसपी ने बताया है कि एक बस को ओवरटेक करने के दौरान टायर फटा और बस ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर हो गयी.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में नेशनल हाईवे नंबर-16 पर शनिवार को एक तेज रफ्तार बस खड़गपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. 70 यात्रियों से भरी बस का टायर फटने की वजह से हुए इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी. 20 अन्य घायल हुए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया है.

अमलाशुली से दीघा जा रही थी यात्री बस

घटना पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर ग्रामीण थाना अंतर्गत साकुआ इलाके में हुई. तेज रफ्तार यात्री बस ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गयी. दुर्घटना में महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि अमलाशुली से दीघा जा रही यात्री बस का चालक एक अन्य बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था.

टायर फटते ही आउट ऑफ कंट्रोल हुई बस

इसी दौरान बस का एक टायर फट गया. इसकी वजह से बस अनकंट्रोल्ड हो गयी और सड़क पर ही पलट गयी. दुर्घटना की सूचना मिलते ही खड़गपुर ग्रामीण थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. क्रेन की सहायता से बस को सड़क से हटाया गया. घायल यात्रियों को खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल और मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. कुछ घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

बंगाल चुनाव की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे ट्रैफिक एएसपी

एडीशनल एसपी (ट्रैफिक) मनोरंजन घोष ने मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज जाकर घायलों का हालचाल जाना. उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस में करीब 70 यात्री सवार थे. दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए एनएच-16 पर यातायात बाधित हो गया. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक अधिकारी ने बताया कि 2 बसों की रेस की वजह से हादसा हुआ. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बाद में यातायात सामान्य हो गया.

इसे भी पढ़ें

बंगाल काम करने गये मजदूर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola