डीएसपी अधिकारी की हत्या का केस दुर्गापुर थाने में दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Oct 2024 1:53 AM
भट्टाचार्य परिवार इस मौत को साजिशन हत्या बता रहा है.
दुर्गापुर. दुर्गापुर स्टील प्लांट(डीएसपी) के रॉ मैटेरियल हैंडलिंग प्लांट यूनिट के महाप्रबंधक पद पर कार्यरत शमित भट्टाचार्य(55 ) की मौत को लेकर रहस्य बना हुआ है. शव जहां पाया गया था, उसे लेकर सवाल उठ रहे हैं. भट्टाचार्य परिवार इस मौत को साजिशन हत्या बता रहा है. उसकी शिकायत पर सोमवार को दुर्गापुर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया. दिवंगत शमित भट्टाचार्य के पुत्र सूर्यज्ञान ने दावा किया कि उनके पिता की सुनियोजित साजिश के तहत जान ली गयी है. उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. भट्टाचार्य परिवार सिटी सेंटर के सेल कोऑपरेटिव इलाके में रहता है. शनिवार सुबह पहली पाली की ड्यूटी के लिए शमित भट्टाचार्य प्लांट गये थे. शनिवार को सुबह 11:00 बजे से वे अचानक लापता हो गये. शनिवार देर रात बंकर में लगी लिफ्ट के नीचे उन्हें मृत पाया गया, खबर मिलते ही सीआइएसएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और अचेत अधिकारी को लेकर डीएसपी मेन हॉस्पिटल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दिया. मौत के कारणों को लेकर रहस्य बना हुआ है. प्लांट के ट्रेड यूनियन के साथ परिजनों ने मौत पर सवाल उठाया है. पुलिस ने बताया कि डीएसपी अधिकारी की मौत को लेकर परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










