रानीगंज में उच्च माध्यमिक परीक्षा शुरू, 1358 विद्यार्थी दे रहे परीक्षा

Updated at : 03 Mar 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
रानीगंज में उच्च माध्यमिक परीक्षा शुरू, 1358 विद्यार्थी दे रहे परीक्षा

पूरे राज्य के साथ रानीगंज में भी पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्वक शुरू हो गयीं. सियारसोल राज हाइ स्कूल को मुख्य परीक्षा केंद्र और उप-केंद्र (सब-वेन्यू) रानीगंज हाइ स्कूल, रानीगंज मारवाड़ी सनातन विद्यालय, बासंती देवी गोयनका विद्या मंदिर, जेके नगर हाइ स्कूल, रानीगंज श्री दुर्गा विद्यालय, गांधी मेमोरियल बालिका विद्यालय, रानीगंज जमुनामयी बालिका विद्यालय, चेलोद हाइ स्कूल, वल्लभपुर रामगोपाल सराफ हाइ स्कूल हैं.

विज्ञापन

रानीगंज.

पूरे राज्य के साथ रानीगंज में भी पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्वक शुरू हो गयीं. सियारसोल राज हाइ स्कूल को मुख्य परीक्षा केंद्र और उप-केंद्र (सब-वेन्यू) रानीगंज हाइ स्कूल, रानीगंज मारवाड़ी सनातन विद्यालय, बासंती देवी गोयनका विद्या मंदिर, जेके नगर हाइ स्कूल, रानीगंज श्री दुर्गा विद्यालय, गांधी मेमोरियल बालिका विद्यालय, रानीगंज जमुनामयी बालिका विद्यालय, चेलोद हाइ स्कूल, वल्लभपुर रामगोपाल सराफ हाइ स्कूल हैं. इस बार कुल 1358 विद्यार्थी उच्च माध्यमिक परीक्षा दे रहे हैं, जिनमें 631 छात्र और 727 छात्राएं हैं. सोमवार सुबह से ही रानीगंज के सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ जमा हो गयी थी. सभी के चेहरों पर परीक्षा का तनाव व चिंता साफ झलक रही थी. जीवन की इस महत्वपूर्ण परीक्षा को लेकर विद्यार्थी व अभिभावक दोनों ही चिंतित दिखे.

पुलिस प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी. सुरक्षा के मद्देनजर सभी परीक्षा-केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती थी. विद्यार्थियों को पूरी तरह से जांच के बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश करने दिया गया. उच्च माध्यमिक परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अहम पड़ाव है. इस परीक्षा के परिणाम विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा व करियर के अवसरों को निर्धारित करते हैं.

प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कर रखी हैं. परीक्षा-केंद्रों पर पर्याप्त पर्यवेक्षक और कर्मचारी तैनात थे. परीक्षा शांतिपूर्वक शुरू हुई और प्रशासन को पूरी उम्मीद है कि आनेवाले दिनों में भी परीक्षा ऐसे ही शांतिपूर्वक संपन्न हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola