दुर्गापुर : नाबालिग को गर्भवती किया युवक की सरेआम लोगों ने की पिटाई

Updated:
विज्ञापन

लोगों का गुस्सा इस तरह फूटा कि बांस, लाठी, रॉड से युवक को कई मिनटों तक वे पीटते रहे.

विज्ञापन

पुलिस ने युवक को बचाया

दुर्गापुर. शुक्रवार सुबह शहर के रांची कॉलोनी इलाके में नाबालिग लड़की को गर्भवती करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने सरेआम संजय डोम (38) नामक युवक को खंभे में रस्सी से बांध कर बुरी तरह पिटाई की. लोगों का गुस्सा इस तरह फूटा कि बांस, लाठी, रॉड से युवक को कई मिनटों तक वे पीटते रहे. खबर मिलते ही फरीदपुर फांड़ी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं लोगों के चंगुल से युवक को छुड़ाकर हिरासत में लेते हुए इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजा.

लड़की संग यौन उत्पीड़न के आरोप में युवक की मॉब लिंचिंग की घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये है. हालांकि दुर्गापुर पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात को कंट्रोल कर लिया है. पुलिस का कहना है कि पूरी घटना की जांच शुरू कर दी गयी है. शिकायत के आधार पर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

क्या है मामला

शहर के 21 नंबर वार्ड अंतर्गत रांची कॉलोनी एक पिछड़े इलाके के तौर पर जाना जाता है, जहां आदिवासी समुदाय के साथ-साथ पिछड़े वर्ग के लोग झुग्गी झोपड़ियों में रहते हैं.

स्थानीय लोगों का आरोप है श्रीनगर पल्ली निवासी संजय लंबे समय से रांची कॉलोनी में आता था. संजय का चरित्र ठीक नहीं है. इलाके की महिलाओं और नाबालिगों के साथ अक्सर गलत आचरण करने के आरोप उसपर लगते रहे हैं. संजय ने इसके पहले भी तीन शादियां की थी, परिवार नहीं चला पाने पर कुछ दिनों में पत्नी को छोड़ कर फरार हो जाता है. कुछ दिनों से संजय फिर बस्ती में आ रहा था. कुछ दिन पहले बस्ती की एक नाबालिग लड़की बीमार पड़ गयी. परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था. चिकित्सकों ने जांच की तो पता चला कि नाबालिग गर्भवती है. लड़की से पूछने पर उसने युवक का नाम बताया. जैसे ही यह जानकारी सामने आयी, इलाके के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. शुक्रवार सुबह बस्ती में संजय को घूमते देख लोगों ने उसे घेर लिया और उसकी सरेआम पिटाई करने लगे. खबर पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवं लोगो के चंगुल से संजय को छुड़ाया. पुलिस का कहना है स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है पूरी घटना की जांच शुरू कर दी गई है. शिकायत के आधार पर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola