जामुड़िया में ECL के नये जलाशय की दीवार गिरी, मलबे में दबकर 2 युवकों की मौत, मासूम की हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन

टूटा रिजरवॉयर और दुर्घटना के बाद वहां मौजूद ग्रामीण.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jamuria ECL Water Reservoir Accident: जामुड़िया के ईस्ट केंदा भुइयांपाड़ा में ईसीएल के नये वाटर रिजरवॉयर की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी. टेस्टिंग के दौरान हुए हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप.

विज्ञापन

Jamuria ECL Water Reservoir Accident| जामुड़िया, जीतेंद्र त्रिवेदी : पश्चिम बंगाल के जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ईसीएल (ECL) केंदा एरिया के ईस्ट केंदा भुइयांपाड़ा में रविवार शाम को मातम पसर गया. ईसीएल द्वारा नवनिर्मित एक वाटर रिजरवॉयर (जलाशय) की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गयी. मलबे में दबने से 2 युवकों की मौत हो गयी. एक मासूम बच्चा जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है. हादसे ने इलाके में ईसीएल प्रबंधन के खिलाफ जनाक्रोश भड़का दिया है.

विज्ञापन

जांच के दौरान हुआ मौत का तांडव

जलाशय क्षेत्र के निवासियों को पानी की सुविधा देने के लिए बनाया गया था. शाम करीब 4:00 बजे जलाशय में पानी भरकर उसकी टेस्टिंग (जांच) की जा रही थी. नये जलाशय को देखने और पानी का आनंद लेने के लिए स्थानीय लोग वहां जुटे थे. कुछ लोग हाथ-पांव धो रहे थे, तभी अचानक दीवार ढह गयी.

इन लोगों की चली गयी जान

मलबे के नीचे भुइयांपाड़ा निवासी प्रकाश भुइयां (30) और पवन भुइयां (20) दब गये. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घायल मासूम भरत भुइयां की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रामीणों का आरोप- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा निर्माण

हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाये. उनका आरोप है कि जलाशय के निर्माण में भारी लापरवाही बरती गयी. निर्माण कार्य में अत्यंत निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया गया, जिसकी वजह से पहली ही टेस्टिंग में दीवार पानी का दबाव नहीं झेल सकी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव में फर्जी वोटिंग रोकने के लिए AI और ‘बॉडी कैम’ का पहरा, बूथों पर 100 मीटर की ‘लक्ष्मण रेखा’

इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात

घटना के बाद उपजे तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं. हालांकि, इतनी बड़ी लापरवाही और दो मौतों के बावजूद स्थानीय ईसीएल अधिकारियों ने अब तक चुप्पी साध रखी है. कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी ने बंगाल की 40 सीटों को साधा, कहा- TMC के गुंडे सरेंडर कर दें, 4 मई के बाद किसी को बख्शा नहीं जायेगा

कोलकाता पुलिस के DC शांतनु सिन्हा विश्वास के घर ED की दबिश, ‘सोना पप्पू’ से कनेक्शन की जांच

आसनसोल के बुद्धा ग्राम में चुनावी घमासान, BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प

डबल इंजन सरकार पर बरसे अभिषेक बनर्जी, कहा- बंगाल में नहीं चलेगा मोदी का बुलडोजर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola