पुरुलिया में धनतेरस की रात जौहरी से लाखों की छिनतई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

धनतेरस की रात जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास एक जौहरी से लाखों की छिनतई करके तीन बदमाश बाइक से फरार हो गये. घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गयी है. उसके बाद पीड़ित जौहरी पुलक बैरागी की शिकायत पर बलरामपुर थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच में लग गयी है.
विज्ञापन
पुरुलिया.
धनतेरस की रात जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास एक जौहरी से लाखों की छिनतई करके तीन बदमाश बाइक से फरार हो गये. घटना वहां ��गे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गयी है. उसके बाद पीड़ित जौहरी पुलक बैरागी की शिकायत पर बलरामपुर थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच में लग गयी है. घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये पुलिस आरोपियों की पहचान करने में लग गयी है. पुलिस को पीड़ित ने बताया कि उसके लाखों रुपये और सोना-चांदी के जेवरात से भरा बैग छीन कर बदमाश फरार हो गये. मंगलवार रात करीब 10 बजे बलरामपुर बस स्टैंड के पास यह घटना हुई. पीड़ित आभूषण कारोबारी पुलक बैरागी ने बताया कि मंगलवार को धनतेरस होने से दुकान में अच्छी बिक्री हुई थी. रात लगभग 10 बजे अपने डेढ़ लाख रुपये, 200 ग्राम सोना और एक किलोग्राम चांदी के जेवरात एक बैग में रख कर वह घर जाने की तैयारी कर रहे थे और दुकान के गेट के सामने खड़े थे. तभी तीन युवा मोटरसाइकिल से पास आये और इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, उनका बैग छीन कर चंपत हो गये. तीनों आरोपियों ने हेलमेट पहन रखे थे. शिकायत के बाद बलरामपुर थाने की पुलिस मामले की जांच में लग गयी है. धनतेरस की रात दुस्साहसिक छिनताई से इलाके में दहशत है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










