सोनपुर बाजारी पहुंचे इसीएल के सीएमडी मानसून तैयारी व उत्पादन की समीक्षा

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर सतीश झा ने सोनपुर बाजारी एरिया का दौरा कर विभिन्न परिचालन गतिविधियों की समीक्षा की.

विज्ञापन

अंडाल.

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर सतीश झा ने सोनपुर बाजारी एरिया का दौरा कर विभिन्न परिचालन गतिविधियों की समीक्षा की. उनका यहां महाप्रबंधक शंभू कुमार झा व अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया. दौरे पर सीएमडी ने रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया और मानसून के दौरान कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच सुचारु बनाये रखने के लिए की गयी तैयारियों का जायजा लिया.

उन्होंने पूर्व नियोजन और प्रभावी बचाव उपायों को समय पर लागू करने पर जोर दिया. उसके बाद एरिया कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई, जिसमें इलेक्ट्रिक रोप शॉवेल की परिचालन स्थिति और प्रदर्शन पर सविस्तार चर्चा की गयी. सीएमडी ने उपकरणों की उपलब्धता और विश्वसनीयता बढ़ाने, डाउनटाइम घटाने तथा अनुरक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिये. उन्होंने उत्पादन क्षमता बढ़ाने व परिचालन दक्षता में सुधार के लिए विभिन्न रणनीतियों पर भी जोर दिया. अधिकारियों का मानना है कि इस दौरे से सोनपुर बाजारी एरिया में मिट्टी कटाई कार्य और कोयला उत्पादन के अधिक प्रभावी संचालन के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश व कार्ययोजना मिली है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola