आसनसोल मंडल ने कृष्ण कुमार महतो को मंडल गौरव पुरस्कार से किया सम्मानित
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सतर्कता और समर्पण के एक सराहनीय प्रदर्शन में, कृष्ण कुमार महतो, टेक-II (एफ) व.से.इंजी. (समाडि) / आसनसोल को उनकी असाधारण सेवा के लिए अक्तूबर 2024 माह के लिए प्रतिष्ठित मंडल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
विज्ञापन
आसनसोल.
सतर्कता और समर्पण के एक सराहनीय प्रदर्शन में, कृष्ण कुमार महतो, टेक-II (एफ) व.से.इंजी. (समाडि) / आसनसोल को उनकी असाधारण सेवा के लिए अक्तूबर 2024 माह के लिए प्रतिष्ठित मंडल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उल्लेखनयी है कि गत 28 सितंबर सुबह की ड्यूटी के घंटों (06:00-14:00) के दौरान एच/ई रैंप पर, श्री महतो ने एक रोलिंग वैगन की जांच करते समय एक महत्वपूर्ण संरक्षा खतरे की पहचान की. उन्होंने देखा कि इंजन के साथ ट्रेन से जुड़ी वैगन में ब्रेक बीम ब्रेक शू/हेड से अलग होकर लटकी हुई थी. टूटकर लटकते हुए हिस्से से उत्पन्न संभावित खतरे को पहचानते हुए, उन्होंने तुरंत ड्यूटी पर मौजूद पर्यवेक्षक को सूचित किया. अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करते हुए, उन्होंने ब्रेक बीम को सुरक्षित करने के लिए जीआई तार का इस्तेमाल किया, जिससे संभावित दुर्घटना को प्रभावी ढंग से टाला जा सका और रेलवे की संपत्ति को काफी नुकसान होने से बचाया जा सका. उनकी त्वरित कार्रवाई और संरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के सम्मान में, श्री महतो को अक्तूबर 2024 माह के लिए मंडल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक चेतनानंद सिंह द्वारा प्रदान किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










