स्टेट हाइवे-7 पर बसों की ओवरटेकिंग से आफत

Published by : AMIT KUMAR Updated At : 21 Feb 2026 9:39 PM

विज्ञापन

पूर्व बर्दवान जिले में निजी यात्री बसों के बीच आगे निकलने की होड़ से यात्रियों की जान पर खतरा मंडरा रहा है. इसके बावजूद कई चालक तेज गति से बसें दौड़ा रहे हैं.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले में निजी यात्री बसों के बीच आगे निकलने की होड़ से यात्रियों की जान पर खतरा मंडरा रहा है. इसके बावजूद कई चालक तेज गति से बसें दौड़ा रहे हैं. यह नजारा बर्दवान से आरामबाग तक स्टेट हाइवे-7 पर अक्सर देखने को मिलता है. लगभग हर दिन इस मार्ग पर कई बसें अनियंत्रित रफ्तार से चलती हैं. यात्रियों को बैठाने की प्रतिस्पर्धा में चालक एक-दूसरे को ओवरटेक करते हैं. इससे यात्रियों को भय और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

मिरेपोटा बाजार में खतरनाक दृश्य

हाल ही में रायना के मिरेपोटा बाजार इलाके में ऐसा ही दृश्य सामने आया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यात्रियों को लेने के लिए कई बसें एक साथ तेज रफ्तार में दौड़ पड़ीं. इससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रही. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की निगरानी और जागरूकता अभियान के बावजूद चालकों की लापरवाही कम नहीं हो रही है. कई लोगों का मानना है कि तेज गति और खतरनाक ओवरटेकिंग के कारण इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है. यात्रियों का कहना है कि इस सड़क पर सफर करते समय हर दिन भय बना रहता है.

सख्त कार्रवाई की मांग

यात्रियों और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना हो सकती है. घटना को लेकर इलाके में रोष बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola