ट्रेलर से मिनी बस की हुई भिड़ंत कई जख्मी, करायी मरहम-पट्टी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोमवार को सुबह शहर के कोकओवन थाना क्षेत्र के डीपीएल गेट के पास यात्रियों से भरी मिनी बस तेज रफ्तार में बेकाबू होकर एक ट्रेलर से भिड़ गयी. इससे मिनी बस में सवार कई यात्री घायल हो गये.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

सोमवार को सुबह शहर के कोकओवन थाना क्षेत्र के डीपीएल गेट के पास यात्रियों से भरी मिनी बस तेज रफ्तार में बेकाबू होकर एक ट्रेलर से भिड़ गयी. इससे मिनी बस में सवार कई यात्री घायल हो गये. उन्हें नजदीकी अस्पताल जाना पड़ा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गापुर बस स्टैंड की ओर तेज गति में जा रही मिनी बस अनियंत्रित होकर पहले सामने जा रहे ट्रेलर से भिड़ी और फिर एक अन्य वाहन से टकरा गयी. इससे मिनी बस में सवार कई यात्री जख्मी हो गये. हादसे की खबर पाते ही कोकओवन पुलिस वहां पहुंची एवं घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा. तब जाकर वहां यातायात सामान्य हुआ.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola