ePaper

सिउडी सियालदह मेमू का उखड़ा में ठहराव शुरू

Updated at : 31 Jan 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
सिउडी सियालदह मेमू का उखड़ा में ठहराव शुरू

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत उखड़ा रेलवे स्टेशन पर सिउड़ी–सियालदह मेमू एक्सप्रेस का ठहराव 30 जनवरी से शुरू हो गया.

विज्ञापन

अंडाल.

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत उखड़ा रेलवे स्टेशन पर सिउड़ी–सियालदह मेमू एक्सप्रेस का ठहराव 30 जनवरी से शुरू हो गया. लंबे समय से की जा रही मांग पूरी होने से उखड़ावासियों और स्थानीय व्यवसायियों में खुशी देखी गयी.

ट्रेन के आगमन पर उखड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने गार्ड और चालक को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया. उखड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज सराफ और सचिव नवीन गुप्ता ने कहा कि पिछले दो वर्षों से इस ट्रेन के ठहराव को लेकर प्रयास किये जा रहे थे. डीआरएम और रेलवे के विभिन्न अधिकारियों को लगातार पत्राचार के बाद यह सफलता मिली. उन्होंने इसे उखड़ा के लिए खास उपलब्धि बताया.

चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बताया कि आने वाले दिनों में चेन्नई–पुरी और वानंचल एक्सप्रेस के उखड़ा स्टेशन पर ठहराव के लिए भी रेलवे को पत्र दिया जायेगा. इस अवसर पर उखड़ा रेलवे स्टेशन मैनेजर नवजोत कुमार, मनोज सराफ, नवीन गुप्ता, नरेश दास, हरी बंधु जाना, पिंटू अग्रवाल, सुधीर बरनवाल, सीताराम बरनवाल सहित चेंबर के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola